एक फिल्म के मशहूर संवाद तारीख पर तारीख के अलावा भी कई बार मेरा इन तारीखों के तिलिस्म से सामना हुआ. यहाँ सिर्फ कोर्ट ही तारीख नही देता किसी भी ओहदे पर बैठा हर शक्स यहाँ तारीख देने के लिए तत्पर है.हालाँकि फेहरिस्त खासी लम्बी है लेकिन जब लिखने बैठी हूँ तो सोचती हूँ कि सबका जिक्र आ सके ...
दुनिया में किसी एक तारीख को हम पैदा हुए फिर किसी एक तारीख को स्कूल गए फिर किसी एक तारीख को हमारा स्कूल का जीवन भी ख़त्म हो गया ...फिर हमारी आँखों में कुछ सपने थे आगे के जीवन को लेकर ...रोमांस और रोमांच से भरे...इन सपनो को एक सहारा मिलता है कॉलेज के नाम से ...उस कॉलेज में दाखिला लेना जिसमे आसमान जितने ऊँचे ख्वाबों को जमीन मिल सके ...इस तारीख का इन्तजार भी कम जानलेवा नही होता ...वो भी तब जब आपको एक साल ऐसा पाठ पढना पड़े जो आप नही पढना चाहते ...और उसकी वजह ये हो कि जिस कॉलेज में आप दाखिल होना चाहते थे उसमे आपकी जगह किसी रसूख और पहुँच वाले का दाखिला हो गया है
उस एक साल कि हर एक तारीख मुश्किल होती है जिसमे आप आने वाली तारीखों का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हों ये उमीद बाये कि इस बार आपकी शिद्दत कि पहुँच किसी पहुच वाले शक्स से ज्यादा कारगार होगी ...खैर इन्तजार लम्बा ही सही लेकिन किसी एक तारीख को आपकी ये उम्मीद भी सच हो जाती है बिलकुल एक सपने की तरह....आपका दुर्भाग्य इस समय ये होता है की आप सुख के इस समय में भी हतप्रभ होते है हंस नही पाते ...अजीब विडंबना है .......अब ये सब सोचकर जरूर हंसी आ रही है ...फिर एक तारीख से लेकर एक तारीख तक आप इस जमीन पर अपने झंडे गाड़ने की कोशिशे करते है ...कामयाब भी होते है लेकिन हमेशा की तरह कई बार हारने के बाद...फिर एक तारीख को आप रुखसत हो लेते है ख्वाबों की जमीन से खुले आस्मां के नीचे फिर एक जमीन की तलाश में ...जैसे बिन खाद पानी के कोई पेड़ चल पड़ा हो फल देने के लिए...........................
सिफारिशों की इस सभ्यता में अपनी एक गरीब सी संस्कृति को लेकर जिन संभावनाओ को तलाशने आप निकलते हैं उनमे आपको कदम कदम पर मिलती है एक तारीख ....आप उस महीने की उस तारीख को आइये मैं देखता हूँ कुछ हो सका तो ......फिर आप उस तारीख को पहुँचते है आखिरी तारीख समझकर लेकिन वहां से ऐसी तारीख लेकर लौटते है जो फिर कभी आती ही नही ....इसी तरह तारीख पर तारीख मिलती जाती है ...हो सकता है किसी तारीख को आप कोई और तारीख न लेने का निश्चय कर बैठे .....इस सब में एक दिलचस्प और सुहावना मोड़ तब आता है जब किस्मत के मारे आप... अपनी हाथों की लकीरों को पढवाने के लिए भूले भटके किसी पंडित के पास पहुँच जाते है ये सोचकर क़ि शायद पाप और पुण्य के हिसाब में जो गड़बड़ी हो रही है उसे वो संतुलित कर देगा .....लेकिन जानते हैं क़ि वहां क्या होता है ....सोचिये.... सोचिये .....आप समझ ही गए होंगे
पंडित जी भी आपको दे देते हैं एक तारीख .........अजीब नही बेहद गहरी विडंबना ......जाओ बालक इस तारीख को तुम्हारी जिंदगी के दिन फिर जायेंगे ........और जानते हैं क़ि होता क्या है फिर फिर कर कई महीनो क़ि वो तारीख निकाल जाती है और हम फिर भी वाही खड़े रह जाते हैं जहाँ इस सारे तामझाम से पहले खड़े थे ......एक ऐसी तारीख के इंतज़ार में जब सब कुछ ठीक हो जायेगा .......
सोमवार, 3 मई 2010
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010
क..ख..ग..घ..ड़.?????
क से कोशिश होती है
मेरी कि
ख से खुश हो जाऊ
अक्सर नही तो
अमूमन ही सही ...ये सोचकर कि
दर्द दिए जिंदगी ने तो
कुछ दोस्त भी दिए
दिल कि देहलीज पर
दस्तक देते हुए
मगर फिर एक भय
एक संशय सामने आ जाता है
ग से अपने गम बाँट लूँ उनसे
तो कहीं
घ से वो घबरा कर
दूर न चले जाएँ
और फिर वर्णमाला के इस
अक्षर ड़ कि तरह
मेरे हाथ ..मेरा मन भी
खाली सा ही न
रह जाये
मेरी कि
ख से खुश हो जाऊ
अक्सर नही तो
अमूमन ही सही ...ये सोचकर कि
दर्द दिए जिंदगी ने तो
कुछ दोस्त भी दिए
दिल कि देहलीज पर
दस्तक देते हुए
मगर फिर एक भय
एक संशय सामने आ जाता है
ग से अपने गम बाँट लूँ उनसे
तो कहीं
घ से वो घबरा कर
दूर न चले जाएँ
और फिर वर्णमाला के इस
अक्षर ड़ कि तरह
मेरे हाथ ..मेरा मन भी
खाली सा ही न
रह जाये
हाँ.... ये भी सच है
डूबता हुआ सूरज
सूखी हुई नदी
पिघलते पर्वत
उजड़ता जंगल
अब सब अपने से ही लगते है
.
.
.
.
हाँ.... ये भी सच है
कि इन अपनों से पहले
सपनो वाली एक दुनिया में
सलाम किया करती थी मैं भी
उगते सूरज को
संग बह लेता था
मेरा भी मन...
कल कल करती नदी के
आसमान को छुते पर्वत
और वनों का वो घनापन
मुझे भी बेहद प्यारा हुआ करता था
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010
लुप्त होते खेल और लिप्त होते खिलाडी
बचपन में मैंने गुड़े गुडिया और घर घर वाले खेल खूब खेले ...कोई भाई बहिन नही है और इस्कूल के दोस्त घर के बहुत नजदीक नही रहते थे इसलिए घर में ही किताबे पढ़कर वक़्त बीतता था. कहने का मतलब ये है की मैं outdoor खेल बहुत ज्यादा नही खेल पाई. क्रिकेट, फूटबाल वगैरह की कोई खासी जानकारी मुझे नही है ...आज जब कोई पसंद के खेल के बारे में पूछता है तो जवाब में मुझे जिंदगी नाम का शब्द ही ध्यान आता है ..जिंदगी से बड़ा कोई और खेल है भी तो नही ...............और इस बात से वो लोग बेहतर तार्रुफ़ रखते होंगे जो ....खेल के अन्दर खेल कर जाते है जिंदगी के खेल को चालाकी से जीतने के लिए.ताजा मामला आई पी एल में हुई धान्द्ली का है. खेल सिर्फ क्रिकेट ही नही है ढेरो खेल है हमारे देश में ...शायद आज जो सामने है उसे देखने के आलावा हमारे पास आजू बाजु देखने का वक़्त नही है ....खेलो की दशा भी पशुओं से कम नही है .....कुछ खेल तो डायनासोर की तरह लुप्त हो चुके है कुछ बाघ और चीते की तरह संघर्ष के दौर में है ....जो राजा बन बैठे है वो उन पशुओ की माफिक है जिनका महत्व सिर्फ उनकी बाहरी ख़ूबसूरती और खाल से होने वाली कमाई से है....
किसी गाव कसबे में कुश्ती.. रासकासी ..खो-खो या कोई और खेल दिख भी जाये बड़े इस्तर पर तो पैसे की तूती इस कदर बोल रही है की राष्टिर्ये खेल की भी कोई पूछ नही है ....
एक तरफ वो खेल हैं जिनके खिलाडिओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसा चंदे के मार्फ़त जुटाया जाता है और दूसरी तरफ वो खेल है जो लॉन या नेट की बजाये कुबेर के ढेर पर खेले जाते है ...और खिलाडी के आलवा भी कई छुपे खिलाडी इन खेलों में शामिल हैं जो अपने दाव पेंच से हरी हुई बाजी को भी मुनाफे के गडित में तब्दील कर जश्न मनाते है .....
आई पी एल में हुआ खुलासा भी जंगल की आग की तरह ही है जो लगातार बढती जा रही है ......शशि थरूर की एक चेहचाहट ने बाकी सारे पक्षियों के पंखो को भी फदफदाना शुरू कर दिया है .....अब देखना ये है की ये फद्फदाहत उन्हें पिंजरे में कैद कर पायेगी या फिर .............मस्त गगन के ये पंछी यूँ ही दुसरे घोंसले से अंडा उठाकर अपना घर बसाते रहेंगे
गुरुवार, 22 अप्रैल 2010
क्या मैं नास्तिक हो गई हूँ
कभी तुम्हे देखा नही था मैंने
न कभी देखने की जरुरत ही दिखी '
मेरे मन में तुम्हारे लिए नमन था
कब से मैं नही जानती
माँ की दिया- बाती में मुझे
तुम्हारी रौशनी दिखती थी
मंदिर की घंटियों में मैं
तुमसे कुछ कहने की धून सुनती थी
सारे मंत्रो और श्लोको को
रट लेना चाहती थी , तुम्हे खुश करने की खातिर मैं
मेरी दुआओं की बढती फेहरिस्त में से
तुम कुछ भी हटा न दो
ये भी मेरी एक दुआ थी तुमसे
नियम , धर्म, व्रत, उपवास
सब करती रही
सारे तर्कों को भुलाकर मैं
तुम्हारी निराकार सत्ता को
सिहासन पर बिठाये
निरंतर प्रयास में लगी थी
की जीवन की गुत्थी सुलझ जाये
मगर बिन खटकाये कब
वो निराकार सत्ता
एक अंधकार में समा गई
मैं नही जान पाई
आस्था के टुकड़े
और उम्मीद की टोकरी लिए
निर्जन से वन में अकेली रह गई थी
एक सवाल के साथ
.
.
.
.
.
.
क्या मैं नास्तिक हो गई हूँ
या फिर
उस निराकार शक्ति का अस्तित्व न होना ही
एक सच
है
न कभी देखने की जरुरत ही दिखी '
मेरे मन में तुम्हारे लिए नमन था
कब से मैं नही जानती
माँ की दिया- बाती में मुझे
तुम्हारी रौशनी दिखती थी
मंदिर की घंटियों में मैं
तुमसे कुछ कहने की धून सुनती थी
सारे मंत्रो और श्लोको को
रट लेना चाहती थी , तुम्हे खुश करने की खातिर मैं
मेरी दुआओं की बढती फेहरिस्त में से
तुम कुछ भी हटा न दो
ये भी मेरी एक दुआ थी तुमसे
नियम , धर्म, व्रत, उपवास
सब करती रही
सारे तर्कों को भुलाकर मैं
तुम्हारी निराकार सत्ता को
सिहासन पर बिठाये
निरंतर प्रयास में लगी थी
की जीवन की गुत्थी सुलझ जाये
मगर बिन खटकाये कब
वो निराकार सत्ता
एक अंधकार में समा गई
मैं नही जान पाई
आस्था के टुकड़े
और उम्मीद की टोकरी लिए
निर्जन से वन में अकेली रह गई थी
एक सवाल के साथ
.
.
.
.
.
.
क्या मैं नास्तिक हो गई हूँ
या फिर
उस निराकार शक्ति का अस्तित्व न होना ही
एक सच
है
मंगलवार, 20 अप्रैल 2010
दिखावा न हो दरम्यां
मैंने बचपन में एक कविता पढ़ी थी चिड़िया वाली ...एकदम सही से तो नही याद लेकिन उसका मतलब कुछ इस तरह था कि चिड़िया का बच्चा जब घोंसले से बाहर निकाल कर देखता है तो उसका ये भ्रम टूट जाता है कि सारी दुनिया महज उसका ये घोंसला ही है ...कुछ इस तरह थी लाइन कि ....अब जाना मैंने कि कितन बड़ा है ये संसार .......बचपन में मैं खूब मस्त होकर सबको ये कविता सुनाया करती थी ...लेकिन आज बड़े होकर जाना की वाकये कुछ अलग नही हैं मेरी इस्थिति उस चिड़िया के बच्चे से . मुझे भी अभी पता चल रहा है कि हमारी सोच और समझ से कितनी अलग और परे है ये दुनिया ..हमारी मासूम . सोच के उस घोंसले में तो कभी स्वार्थ और सिफारिश का वो सामान दाखिल ही नही हुआ जिसकी इस दुनिया में सबसे ज्यादा जरुरत है . हम रिश्तों के साथ जीते है और दुनिया में शर्ते पनप रही है .......हम क़ाबलियत को तोल रहे थे यहाँ इस दुनिया में तो जुगाड़ का मोल भाव हो रहा है ...हम प्यार ढूँढ़ते रहे लोगों की नजरो में और लोगों की नजरे हमसे उस प्यार कि कीमत मांगती रही ......हम तो अकेले निकाल पड़े थे घर से इस जंग-ए मैदान में लेकिन मालूम चला की यूँ अकेले कीर्ति तो मिल जाएगी लेकिन जीत का ख्वाब देखना भी बेवकूफी होगी. मंजिल आँखों में है सफ़र भी बेहद सुहाना है लेकिन मोड़ कुछ ऐसे है जहाँ हर बार हजारों सवाल राह तकते मिल जाते है. जानती हूँ कुछ किताबी बातों में जी रही हूँ लेकिन किताबे भी किसी दूसरी दुनिया के प्राणी ने तो नही लिखी न ...जिसने भी लिखी कुछ महसूस करके लिखी ...उन पलों को जी कर या किसी को जीते हुए देखकर लिखी ...फिर क्यों लोग कतरा रहे है उन किताबी बातों को अजमाने में या मानने में जिनके विमोचन में वो खूब भाषण देकर और पेटपूजा कर के आते है...एक छोटा और सीधा सवाल ये है की इस दुनिया में इतना दिखावा क्यों है ......मुझे भूख लगी है .......इस छोटी सी बात को भी कई बार आपको कुछ इस तरह कहना होगा ......जीभ लपलपाते हुए कहना होगा आपने खाने में क्या बनाया है.......या फिर अपने खाना खा लिया क्या .......बहुत छोटा और रूटीन लाइफ का उद्धरण दिया है मैंने क्योंकि दिखावे की ये लम्बी दास्ताँ तो ऐसे ही छोटी-छोटी बातों से शुरू होती है .....माँ-पापा के सामने अलग ,,,,दोस्तों के सामने कुछ और .....प्रेमी के सामने कुछ अलग .....बॉस के सामने कुछ हटके ...........क्यों बिना पैसे के फ़ोकट में सब इतनी एक्टिंग कर रहे है ........शायद इसलिए की असलियत बदनाम कर देगी .......लेकिन उस दिखावे से भी नाम होने की गुंजाईश मुझे नही दिखती ......सच कडवा होता है .........अच्छा नही लगता ......दुःख भी देता है अक्सर .....सहा भी नही जाता हो ये भी हो सकता है लेकिन ........जो सुकून सच में है वो दिखावे या झूठ में नही .......मैं कोई गाँधीवादी चिन्तक नही हूँ लेकिन ये बात बेशक हकीकत है ...आखिर थकहार कर जब कुछ सोचने बैठते है हम तो यही चाहते हैं की कोई अपना सा साथ हो ....लेकिन झूठ और दिखावे से भारी पड़ी इस दुनिया में जिसका एक हिस्सा आप और हम भी बनते जा रहे है कैसे ढूँढेंगे हम कोई अपना सा एक दम ओरिजनल .......लाख टके का सवाल है और जवाब भी हम सब जानते है
सोमवार, 19 अप्रैल 2010
बस... किये जा रहे है
जाने क्यों मुझे ऐसा लगता है की
हम सब अपनी जिंदगी की थर्ड क्लास कहानी को
फर्स्ट क्लास एंडिंग देने के लिए
सारे सेकंड क्लास काम किये जा रहे है
;;;;
;;;;;;;;
;;;;;;;;;;
;;;;;;;;;;;
;;;;;;;;;;;;
ऐसे काम जो शायद हमें नही करने चाहिए या जो हम खुद भी करना नही चाहते
हम सब अपनी जिंदगी की थर्ड क्लास कहानी को
फर्स्ट क्लास एंडिंग देने के लिए
सारे सेकंड क्लास काम किये जा रहे है
;;;;
;;;;;;;;
;;;;;;;;;;
;;;;;;;;;;;
;;;;;;;;;;;;
ऐसे काम जो शायद हमें नही करने चाहिए या जो हम खुद भी करना नही चाहते
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कमजोरी
उस दिन हैंड ड्रायर से हाथ सुखाते हुए मैंने सोचा काश आंसुओं को सुखाने के लिए भी ऐसा कोई ड्रायर होता . . फिर मुझे याद आया आंसुओं का स...
-
1. तुम्हारे साथ रहकर तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि दिशाएं पास आ गयी हैं, हर रास्ता छोटा हो गया है, दुनिया सिमट...
-
प्रेम का अनुवाद देह होता है किसी ने कहा था मैंने कहा जिस प्रेम का अनुवाद देह है वो प्रेम से कुछ अलग है प्रेम से कुछ कम है उसने कहा ये तुम्हा...
-
1) मैं उस पर कभी नहीं कर पाई पलट कर वार सिर्फ इसलिए नहीं कि औरत हूं और मेरे कमजोर अंगों में हिम्मत नहीं उस जितनी, मगर इसलि...



