लिख रही हूँ इबारते
कभी मन ही मन
कभी कागज पर कलम से
सोच कर यही
कि शायद
इस बार
हाल ए दिल
आरजू ए जिंदगी
और
जुस्तजू ए सफ़र
बयाँ हो जाये
मगर मुक्कदर की मुफलिसी में
ये मुनासिब कहाँ
जितना चलती हूँ
रास्तें उतने ही लम्बे हो जाते है
हकीकत की बात हो
तो कह दूँ
दो टूक
अब अफ्सानो की हद को कैसे
तय करूँ शब्दों के साथ
ये तो वो कारवा है
जो मेरी सांसों
के साथ ही थमेगा शायद
सोमवार, 29 मार्च 2010
मंगलवार, 23 मार्च 2010
सुख की तलाश में
सुख की तलाश में गई थी
दूर तलक मैं
जब
खाली हाथ
भारी मन
लौटना हुआ
तो देखा
दुःख अब भी वहीँ बैठा
मेरी राह तक रहा है
ज्यो का त्यों
जरा भी नही बदला
एक तरफ मेरी तलाश अधूरी थी
दूसरी तरफ
मुझसे जुदाई में
दुःख भी उदास सा दिखा मुझे
कुछ और तो न कर सकी
मैंने सुख की तलाश छोड़
दुःख में ही
सुकून को तराशना शुरू कर दिया
दूर तलक मैं
जब
खाली हाथ
भारी मन
लौटना हुआ
तो देखा
दुःख अब भी वहीँ बैठा
मेरी राह तक रहा है
ज्यो का त्यों
जरा भी नही बदला
एक तरफ मेरी तलाश अधूरी थी
दूसरी तरफ
मुझसे जुदाई में
दुःख भी उदास सा दिखा मुझे
कुछ और तो न कर सकी
मैंने सुख की तलाश छोड़
दुःख में ही
सुकून को तराशना शुरू कर दिया
सोमवार, 22 मार्च 2010
खबर थी उसे
चाँद, तारे,आकाश
नदिया,बदल,बारिश, झरने
फूल,भँवरे,पंछी,पेड़
क्यों बनाये उस रहबर ने
शायद खबर थी उसे की
एक दिन जब किसी वक़्त
सपनो सी इस दुनिया में
किसी शक्स को
सच दिखेगा, चुभेगा, चोट करेगा
तब वो कुदरत की आगोश में
कल्पना की चादर लेकर
कुछ पल पैर पसारकर
नींद की एक झपकी ले सकेगा
नदिया,बदल,बारिश, झरने
फूल,भँवरे,पंछी,पेड़
क्यों बनाये उस रहबर ने
शायद खबर थी उसे की
एक दिन जब किसी वक़्त
सपनो सी इस दुनिया में
किसी शक्स को
सच दिखेगा, चुभेगा, चोट करेगा
तब वो कुदरत की आगोश में
कल्पना की चादर लेकर
कुछ पल पैर पसारकर
नींद की एक झपकी ले सकेगा
शुक्रवार, 12 मार्च 2010
मैं
एक मुक्कमल सुबह का इंतज़ार है
मगर हर रात आने वाले चाँद से भी बेहद प्यार है
नींद जरुरी है सेहत के लिए
मगर सपने दवाओं से ज्यादा तीमारदार है
एक दिल, एक जाँ है मुझमे
एक ही शक्स हूँ मैं
फिर भी आईने में देखकर
लगता है
कितनी ही परछाइयों का
अक्स हूँ मैं
मंगलवार, 2 मार्च 2010
सच को बदलने का सपना
जब फूलों को खिलते देखा....तो मैंने एक ख्वाब लिखा
झरने को नदी में ..नदी को सागर में गिरते देखा...तो मैंने एक ख्वाब लिखा
पतली सी सफ़ेद लकीर को पूरा होकर चंद बनते देखा ...तो मैंने एक ख्वाब लिखा
हवा को जब महसूस किया मुझे छु कर गुजरते हुए ...तो मैंने एक ख्वाब लिखा
सावं की बारिश ने जब जिस्म से रूह तक भिगो दिया मुझे... मैंने एक ख्वाब लिखा
रंगों की होली भी देखी...और रौशनी से सजी दिवाली भी
मगर जब देखा तारो से सजे आसमान के नीचे
अभावो का आवास
जब देखा सोना उगलती धरती पर
बंजर जिंदगी ..और
बंजारा जीवन
जब एक तरफ सुना मैंने अपच से परेशान है कुछ लोग..और
दूसरी तरफ पढ़ा
भूख का भूगोल
जब मासूमियत को ढूंढ रही मेरी आँखों ने
गुब्बारा बेच रहे उस बच्चे की आँखों में
बेहद संजीदगी देखी
जब अख़बारों में पढ़ी मैंने
बेटी से बलात्कार
निर्दोष पर अत्याचार...और
ढोंगी बाबाओं के चमत्कार
की ख़बरें ..और
करीब जाकर देखा
महलों सी इमारतों के सामने वाली सड़क पर
मिटटी के घरोंदो में गुजरती जिन्दिगियों को
मेरे लिखे हुए सारे ख्वाब
एक एक कर मिटने लगे
फूलों के साथ कांटे
चाँद में ग्रहण
हवा के बाद चलने वाली आंधी
बारिश से आने वाली बांड
एक एक कर सारे सच
खुलने लगे
तब ख्वाबों को लिखना छोड़ दिया मैंने
.
.
.
.
ये सपनो का मर जाना नही है
न ही है उस सच को यूँ ही अपनाना
ये एक कोशिश है
इस हकीकत को बदलने का
ख्वाब लिखने की
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010
आम आदमी
उर्दू शायर कैस रामपुरी ने कभी फ़रमाया था "आ गया गुमराह करने का हुनर जाइये अब रहबर हो जाइये" और इस फरमान या कहे कि फरमाइश को देश के रहनुमाओ ने बखूबी अपनाया है.इस बार का बजट हो या कुछ और हर तरफ एक साजिश सी नजर आती है... गुमराह करने की साजिश.अब भाई हम क्या जाने आंकड़ो की हकीकत जरुरत की कुछ चीजे सस्ती हुई तो खुश हो लेंगे और महंगी हो गई तो ज्यादा पैसे कमाने की जुगत में हाथ पाँव मारने लगेंगे. जिस आम आदमी के नाम पर ये सारा वर्तमान रूपी इतिहास रचा जा रहा है उस 'आम आदमी' नामक शब्द का उच्चारण आज इतना बढ़ गया है की वो आदमी आज बेहद ख़ास मालूम पड़ता है.ऐसा ख़ास आदमी जिसे खुद भी अपनी खासियत का इल्म नही है. मंत्री उसके नाम पर वोट ले जाता है और मीडिया उसके आधार पर टी आर पी बटोर लेता है. कुल मिलाकार हर कोई उसके नाम पर खेल रहा है और तरजीह भी सिर्फ खेलों को ही दी जा रही है. फिर चाहे वो सियासत का खेल हो,पूँजी का,बाजार का या फिर कोमन वेल्थ गेम्स. आम आदमी नाम का ये शब्द इतना विस्तार ले चूका है की मेरे जेहन में इससे जुड़े सारे तथ्य और घटनाये एक मिश्रण बना चुके है जिनमे से कुछ ख़ास चुनना बेहद मुश्किल है क्योंकि उस आम आदमी की हकीकत आज भी आम है जिसे सरे आम निलाम करने में किसी को परहेज नही है.
सोमवार, 22 फ़रवरी 2010
रास्तों का फर्क
सफ़र में सभी है हम
किसी को हाई वे ही मिल गया है पहले कदम पर
कोई सड़क पर चल रहा है
और
किसी को पगडंडियों पर से गुजरना है
मंजिल के लिए
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कमजोरी
उस दिन हैंड ड्रायर से हाथ सुखाते हुए मैंने सोचा काश आंसुओं को सुखाने के लिए भी ऐसा कोई ड्रायर होता . . फिर मुझे याद आया आंसुओं का स...
-
1. तुम्हारे साथ रहकर तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि दिशाएं पास आ गयी हैं, हर रास्ता छोटा हो गया है, दुनिया सिमट...
-
प्रेम का अनुवाद देह होता है किसी ने कहा था मैंने कहा जिस प्रेम का अनुवाद देह है वो प्रेम से कुछ अलग है प्रेम से कुछ कम है उसने कहा ये तुम्हा...
-
1) मैं उस पर कभी नहीं कर पाई पलट कर वार सिर्फ इसलिए नहीं कि औरत हूं और मेरे कमजोर अंगों में हिम्मत नहीं उस जितनी, मगर इसलि...











